प्रियंका की सभी फिल्में मील का पत्थर : मनारा चोपड़ा

मुंबई, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘जिद’ की अभिनेत्री मनारा चोपड़ा का कहना है कि उनकी रिश्ते की बहन प्रियंका चोपड़ा की सभी फिल्में मील का पत्थर हैं।

मुंबई, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘जिद’ की अभिनेत्री मनारा चोपड़ा का कहना है कि उनकी रिश्ते की बहन प्रियंका चोपड़ा की सभी फिल्में मील का पत्थर हैं।

प्रियंका की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के बारे में मनारा ने कहा, “मुझे उनकी दो फिल्में बहुत पसंद हैं। इनमें से एक ‘बर्फी’ और दूसरी ‘ऐतराज’ है। ये दोनों अलग तरह की फिल्में हैं। वैसे उनकी सभी फिल्में मील का पत्थर हैं।”

यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रियंका को मिला कोई किरदार करना चाहेंगी, मनारा ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा कर सकती हूं। हां, मैं अपनी बहन से बहुत कुछ सीखती हूं और उसे अपनी आगामी फिल्मों में अमल में ला सकती हूं।”

इसके अलावा मनारा ने कहा कि वह ‘बजीराव मस्तानी’ में प्रियंका के किरदार से काफी प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा, “मैं ‘बजीराव मस्तानी’ के ट्रायल में इसलिए नहीं गई कि वह मेरी बहन हैं, बल्कि इसलिए गई, क्योंकि मैं उनकी प्रशंसक हूं और उनका अभिनय पसंद करती हूं।”

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आगामी फिल्म ‘जय गंगाजल’ में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी।

मनारा ने कहा, “मैं फिल्म ‘जय गंगाजल’ देखने के लिए उत्साहित हूं क्योंकि मैं भोपाल में शूटिंग के दौरान गई थी और मैंने फिल्म का सेट देखा और लगभग एक-डेढ़ सप्ताह तक फिल्म की शूटिंग देखी। इसलिए मैं उन दृश्यों को पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493