प्रियंका की ‘सरवन’ जनवरी 2017 में रिलीज होगी

मुंबई, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आगामी पंजाबी फिल्म ‘सरवन’ अब नौ दिसंबर की बजाय 13 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी।

प्रियंका की मां फिल्म-निर्माता मधु चोपड़ा ने कहा, “‘सरवन’ एक युवा एनआरआई की कहानी है, जो भारत लौटकर अपनी जड़ों को खोजता है। हमने फिल्म को लोहड़ी वाले शुभ दिन यानी 13 जनवरी को रिलीज करने का फैसला किया है।”

‘सरवन’ की पहली झलकी और पोस्टर जारी किए जाने के बाद प्रियंका ने हाल ही में टोरंटो में फिल्म का ट्रेलर दिखाया।

फिल्म का निर्देशन करन गुलियानी ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493