प्रियंका के घर के नजदीक हुआ न्यूयॉर्क हमला

न्यूयॉर्क, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि लोअर मैनहट्टन में जहां हमला हुआ है, वह स्थान उनके घर से केवल पांच ब्लॉक्स दूर है।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार को बताया, “यह हादसा मेरे घर से पांच ब्लॉक्स दूर हुआ है। काम से घर लौटते समय सायरनों की आवाजों से महसूस हुआ कि हमारी दुनिया की क्या स्थिति है। एनवाईसी., शांति।”

न्यूयॉर्क के लोअर मैनहट्टन में मंगलवार को एक ट्रक ने राहगीरों को रौंद दिया, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन दिनों अपराध आधारित अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त प्रियंका ने हादसे के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493