प्रियंका के ट्विटर पर 1.2 करोड़ फॉलोअर्स

मुंबई, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री-गायिका और पूर्व मिस वल्र्ड प्रियंका चोपड़ा के ट्विटर पर 1.2 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इसके साथ ही वह एशिया की तीसरी ऐसी महिला बन गई हैं, जिनके ट्विटर पर सर्वाधिक फॉलोअर्स हैं।

प्रियंका के ट्विटर पर 1.2 करोड़ फॉलोअर शुक्रवार को हुए, जब उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ रिलीज हुई।

प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, “सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। मेरा वर्तमान अद्भुत और भाग्यशाली है। आप सभी मेरी ताकत हैं।”

एशिया में सबसे अधिक फॉलोअर्स वाली महिला इंडोनेशियाई गायिका-अभिनेत्री एग्नेज मो हैं, जिनके ट्विटर पर 1.45 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं, जिनके ट्विटर पर 1.25 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

अधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रियंका ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने संगीत से भारत को गौरवान्वित किया है और इसके बाद उन्होंने अमेरिकी टीवी श्रृंखला ‘क्वांटिको’ का रुख किया। पिछले एक साल में ही उनके फॉलोअर्स की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रियंका ने बॉलीवुड में अपने काम से खास मुकाम बनाया। उन्होंने ‘फैशन’, ‘बर्फी’ और ‘मैरी कॉम’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का कौशल दिखाया। उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किए हैं।

फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में प्रियंका मराठी योद्धा पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493