मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्हें टाइम पत्रिका की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल अपने दोस्तों दीपिका पादुकोण और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली पर गर्व है।

प्रियंका ने ट्वीट किया, “अपने दोस्तों दीपिका पादुकोण और विराट कोहली को टाइम-100 की सूची में देखकर खुश और गौरवान्वित हूं। बहुत बधाई और सच में इसके हकदार।”
दीपिका अकेली ऐसी भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्हें टाइम की सूची में दर्ज 100 प्रभावशाली लोगों में स्थान मिला है, जिसमें निकोल किडमैन, गैड गैडोट, ग्रेटा जरविग और लेना वेथ जैसे नाम शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath