प्रियंका को पसंद करती हैं केली क्लार्कसन

लॉस एंजलिस, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायिका केली क्लार्कसन ने कहा कि वह भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को बेहद पसंद करती हैं। पत्रिका वेराइटी ने केली को प्रियंका व कुछ अन्य विशिष्ट महिलाओं के साथ एक समारोह में सम्मानित किया है।

शुक्रवार को हुए समारोह में हॉलीवुड की कुछ सबसे ज्यादा परोपकारी महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्रियंका को उनके यूनिसेफ गुडविल एम्बेसडर के तौर पर किए गए काम के लिए सम्मानित किया गया।

केली क्लार्कसन गायिका होने के साथ-साथ अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने एक तस्वीर ट्वीट की है जिसमें प्रिंयका उन्हें मेक अप करने में मदद करती नजर आ रही हैं।

क्लार्कसन ने ट्वीट कर कहा,”मेरे दिन (शुक्रवार) का सबसे पसंदीदा हिस्सा स्टेज के पीछे भाषण तैयार करने में प्रियंका द्वारा दी गई मदद का रहा। मैं उन्हें प्यार करती हूं।”

जवाब में प्रियंका ने लिखा,”आप गजब हो केली क्लार्कसन। आपने मुझे हंसाया, रुलाया और कमरे में मौजूद सभी को प्रभावित किया। आपको प्यार।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493