प्रियंका को लग रहा रॉकस्टार जैसा

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री-गायिका प्रियंका चोपड़ा आगे अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ में एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिश की भूमिका में नजर आएंगी। वह कहती हैं कि उन्हें एक रॉकस्टार जैसा महसूस हो रहा है।

प्रियंका (32)ने ट्विटर पर लिखा, “रॉकस्टार जैसा महसूस कर रही हूं। अपने अंदर के मिक जैगर (गायक) को चुनौती दे रही हूं।”

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “महाद्वीपों की एक दिन की यात्रा भारी पड़ती है। दूसरों लोगों पर..मुझ पर नहीं। चलो चलें। एक दिन के लिए लॉस एंजेलिस।”

‘क्वांटिको’ में प्रियंका के अलावा डॉग्रे स्कॉट (लियाम), जेक मैकलॉघलिन (रयान), औंजनुए एलिस (मिरांडा), यास्मिन अल मस्सारी (निमाह), जोहना ब्रैडी (शेल्बी), टैट एलिंग्टन (साइमन) और ग्राहम रोजर्स (कालेब हास) भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493