प्रियंका ‘क्वांटिको’ के लिए ‘पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड्स’ में नामित

मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में दमदार अभिनय और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता से सातवें आसमान पर हैं, अब वह अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय टीवी श्रृंखला ‘क्वांटिको’ के लिए लॉस एंजेलिस में ‘पीपुल्स च्वाइस अवॉर्डस’ में ‘न्यू टीवी’ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए भी नामित हुई हैं।

प्रियंका ने मंगलवार रात ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को यह खबर देते हुए लिखा, “हैरानी की बात है कि मुझे घबराहट हो रही है, मुझे शुभकामनाएं दें।”

इस पुरस्कार के लिए प्रियंका का मुकाबला एमा रॉबर्ट्स, जेमी ली कर्टिस, लिया मिशेल और मार्सिया गे हार्डन जैसी सेलेब्रिटीज से होगा।

अभिनेत्री ने ‘क्वांटिको’ के आधिकारिक पृष्ठ से एक ट्वीट भी किया, जिसमें लिखा था, “प्रियंका चोपड़ा छह तारीख को पीपुल्स च्वाइस में शामिल होंगी और वह क्वांटिको प्रस्तुत करेंगी।”

‘क्वांटिको’ में उन्होंने एक एफबीआई एजेंट एलेक्स परिश का किरदार निभाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493