मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ‘गंगाजल 2’ की शूटिंग शुरू करने के लिए भोपाल रवाना हो गई हैं। फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा कर रहे हैं।
यह ‘गंगाजल’ (2003) का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन और ग्रेसी सिंह मुख्य भूमिका में थे। सीक्वल में प्रियंका पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगी।
प्रियंका ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “आंतरिक संतुलन का अहसास। तूफान की आंखों में शांति तलाशने का वक्त है। ‘गंगाजल 2’ की शूटिंग शुरू करने भोपाल जा रही हूं।”
‘गंगाजल 2’ एक महिला पुलिसकर्मी के बारे में है, जो अपने जिले के कुछ दबंग और रसूखदार लोगों का सामना करती है। फिल्म साल के अंत में रिलीज होने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath