प्रियंका चोपड़ा की पहली पंजाबी फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी

मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। निर्माता के रूप में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पहली पंजाबी फिल्म ‘सर्वानन’ दिसंबर में रिलीज होगी।

मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। निर्माता के रूप में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पहली पंजाबी फिल्म ‘सर्वानन’ दिसंबर में रिलीज होगी।

पर्पल पेबल पिक्चर्स बैनर के तले फिल्म बनाने वाली अभिनेत्री ने ट्वीट किया, “यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि पर्पल पेबल पिक्चर्स की पहली पंजाबी फिल्म ‘सर्वानन’ आगामी दिसंबर में रिलीज होगी।”

अभिनेत्री की यह दूसरी क्षेत्रीय भाषी फिल्म है। इसके पहले उन्होंने मराठी फिल्म ‘व्हेंटिलेटर’ का निर्माण किया।

अमरिंदर गिल अभिनित फिल्म का निर्माण घरेलू बैनर के तहत अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा ने किया है। फिल्म के लेखक व निर्देशक करन गुलियानी हैं।

अभिनेत्री फिलहाल अमेरिका में टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन के साथ फिल्म ‘बेवॉच’ के जरिए हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493