प्रियंका चोपड़ा बराक ओबामा के साथ करेंगी भोजन

लॉस एंजेलिस, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस बात की पुष्टि की है कि वह सप्ताहांत में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के वार्षिक व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में भाग लेंगी।

प्रिंयका को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रथम महिला मिशेल ओबामा के साथ वार्षिक व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के लिए आमंत्रित किया गया है।

अमेरिकी टीवी श्रृंखला ‘क्वांटिको’ में एलेक्स पैरिस के किरदार से वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने वाली प्रियंका के पहले काम की प्रतिबद्धताओं के कारण इस डिनर में भाग लेने की निश्चितता नहीं थी। लेकिन बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ ने अब ट्विटर पर साझा किया कि वह शनिवार को डिनर के लिए व्हाइट हाउस जा रही हैं।

सोशल मीडिया पर यह पूछे जाने पर कि क्या वह आप 30 अप्रैल को व्हाइट हाउस जा रही हैं, उन्होंने कहा, “हां, मैं जा रही हूं।”

गैर-लाभकारी व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन पत्रकारिता के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति जुटाने के उद्देश्य से हर साल इस रात्रिभोज का आयोजन करता है। इस संस्था के सदस्यों में पत्रकार, निर्माता, कैमरा ऑपरेटर और अन्य पत्रकार भी शामिल हैं, जो नियमित रूप से व्हाइट हाउस की कवरेज करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493