प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म में क्रिस प्रैट संग दिखेंगी

लॉस एंजेलिस, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक और हॉलीवुड फिल्म में नजर काम करने के लिए तैयार हैं। वह ‘काउबॉय निन्जा वाइकिंग’ में क्रिस प्रैट की प्रेमिका के रूप में दिखेंगी।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, यूनिवर्सल के बड़े बजट वाली फिल्म में प्रियंका और प्रैट की कैमिस्ट्री दिखाई देगी।

‘क्वांटिको’ से चर्चित हुईं अभिनेत्री प्रियंका हाल ही में ‘ए किड लाइक जेक’ में नजर आईं। इसमें जिम पार्सन्स और क्लेयर डेन्स भी थे।

इससे पहले प्रियंका ‘बेवॉच’ में ड्वेन जॉनसन के साथ नजर आई थीं।

प्रियंका जल्द ही रोमांटिक फिल्म ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ में वह रेबेल विल्सन के साथ दिखेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493