प्रियंका ‘द स्काई इस पिंक’ में नजर आएंगी

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को निर्देशक-लेखक शोनाली बोस की अगली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के लिए साइन किया गया है और उन्होंने इस हिंदी फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है।

प्रियंका ने रविवार रात इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें फिल्म का नाम ‘द स्काई इज पिंक’ और उसके नीचे ‘ड्राफ्ट’ लिखा दिख रहा है।

उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “और ये शुरू हुआ..हिंदी फिल्म की तैयारी।”

‘मैरी कॉम’ अभिनेत्री ने एक और तस्वीर साझा की जिसमें वह कार में बैठकर मुंबई की बारिश का मजा लेती दिख रही थीं।

‘द स्काई इज पिंक’ आयशा चौधरी के ईदगिर्द घूमती है जो 13 साल की उम्र में पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित होने के बाद प्रेरक वक्ता बन जाती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493