प्रियंका, निक की मुंबई में डिनर डेट

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके प्रेमी अमेरिकी गायक निक जोनस शुक्रवार रात को मुंबई में हाथों में हाथ डाले नजर आए।

इस डिनर को ‘प्री अंगेजमेंट पार्टी डिनर’ कहा जा रहा है। इस दौरान इस जोड़े के परिजन भी साथ थे। ऐसी अफवाहें हैं कि यह जोड़ा रोका सेरेमनी के जरिए अपने संबंधों को औपचारिक कर सकता है। इस दौरान शनिवार को एक पार्टी के आयोजन की भी खबर है। हालांकि, इसकी अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

प्रियंका के घर पर जश्न की तैयारियां साफ देखी जा सकती है। उनका घर फूलों से सजा हुआ है।

निक अपने माता-पिता के साथ गुरुवार रात को ही मुंबई पहुंच गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493