प्रियंका, निक जोनस की डेटिंग की अफवाह फिर हुई गर्म

लॉस एंजेलिस, 3 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी गायक निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा को कैलिफोर्निया के वेस्ट हॉलीवुड में एक साथ देखा गया, जिससे दोनों की डेटिंग खबरों को बल मिला है।

एक सूत्र ने वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन को बताया कि दोनों को टोका मडेरा रेस्तरां में एक साथ वक्त बिताते देखा गया। दोनों यहां गुरुवार को रात लगभग आठ बजे पहुंचे थे।

दोनों को गुआकामोल, केविचे वर्डे, चिकन टैकोज और जापनी वाग्यू बीफ का लुत्फ उठाते देखा गया।

सूत्र ने कहा, “दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थी। प्रियंका प्यार से निक के बालों में हाथ फेर रही थीं।”

उन्होंने कहा, “दोनों बहुत प्यारे लग रहे थे और एक-दूसरे के साथ खुश नजर आ रहे थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493