प्रियंका-निक ने मुंबई में रखी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी

मुंबई, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान के जोधपुर में शादी के बंधन में बंधे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मुबई में मीडिया के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी।

इससे पहले यह जोड़ा दिल्ली में रिसेप्शन दे चुका है। प्रियंका और निक हाल ही में ओमान से हनीमून से लौटे हैं।

बिग बॉस के प्रतियोगी अली कुली मिर्जा और डिजाइनर नीता लुल्ला भी इस रिसेप्शन का हिस्सा रहे।

प्रियंका और निक ने बुधवार को मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में रिसेप्शन पार्टी रखी। यह जोड़ा 20 दिसंबर को अपने दोस्तों और परिवार के लिए भी रिसेप्शन पार्टी रखेगा।

इस दौरान प्रियंका ने डिजाइनर सब्यसाची द्वारा निर्मित नीले रंग का लहंगा-चोली पहन रखा था। उन्होंने जूड़ा बना रखा था जबकि निक सूट-बूट में काफी फब रहे थे।

दोनों ने उम्मेद भवन में क्रिश्चिय और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493