प्रियंका, निक ‘रोका’ से रिश्ते में बंधे

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनस शनिवार को करीबी परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में भारतीय पारंपरा के मुताबिक ‘रोका’ रस्म के साथ रिश्ते में बंध गए।

प्रियंका की पीले रंग की पोशाक तैयार करने वाले डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “प्रियंका चोपड़ा अपने रोका समारोह में अबू जानी संदीप खोसला कूटुर में बेहद आकर्षक दिखीं, यहां खूबसूरत जोड़े को सभी ने बधाई दी।”

प्रियंका के आवाज पर आयोजिक समारोह प्रियंका (36) और निक (25) के रिलेशनशिप की अफवाहों की पुष्टि करता है। सोशल मीडियो पर उनकी तस्वीरें हैं, लेकिन दिग्गजों से अधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

पूर्व ब्यूटी क्वीन ने अबू जानी संदीप खोसला द्वारा बनाई गई पीले रंग की चिकनकारी शेरवानी में पहनी थी।

डिजाइनर ने कहा, “रंग शुभ है क्योंकि कढ़ाई इस पवित्र और रोमांटिक अवसर का जश्न मनाने के लिए जटिल है।”

कार्यक्रम में प्रियंका की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा, साथ ही अर्पिता खान शर्मा, मुश्ताक शेख और सृष्टि बहल आर्य जैसे हस्तियां उपस्थित हुईं।

वहीं प्रियंका के बॉलीवुड मित्रों ने प्रीति जिंटा, सोफी चौधरी, आशीष चौधरी, उर्वशी रौतेला और अभिषेक कपूर ने जोड़े को बधाई दी।

पिछले दो-तीन दिनों से प्रियंका के आवास में बढ़ी गतिविधियों ने कार्यक्रम की तैयारी के संकेत दिए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493