प्रियंका ने किया ‘उड़ता पंजाब’ का समर्थन

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का सर्मथन करते हुए कहा कि लोकतंत्र में रचनात्मकता को रोकना नहीं चाहिए।

प्रियंका ने संवाददाताओं से कहा, “मुझे नहीं लगता कि लोकतंत्र में रचनात्मकता पर रोक और नियंत्रण होना चाहिए। फिर वह चाहे ²श्य में हो या फिल्म के शीर्षक में। यह ऐसी चीज है, जिसे स्वतंत्र छोड़ देना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के जरिये ही लंबे समय के संघर्ष के बाद स्वतंत्रता हासिल।”

‘उड़ता पंजाब’ को लेकर उड़ते विवादों पर प्रियंका ने कहा, “सेंसर बोर्ड एक प्रमाणन का विभाग है, नियंत्रक नहीं।”

उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में आप यह निर्देशित नहीं कर सकते कि किसको क्या खाना चाहिए और कौन से सामाजिक मुद्दे पर फिल्म देखनी चाहिए।”

प्रियंका यहां भोजपुरी फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ के प्रचार के लिए पहुंची थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493