प्रियंका ने ‘क्वांटिको’ के सह-कलाकार रसेल को दी बधाई

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वांटिको’ में साथ काम कर चुके रसेल टोवे को जन्मदिन की बधाई दी।

प्रियंका ने मंगलवार को ट्वीट किया, “रसेल टोवे को जन्मदिन की बधाई। हमेशा खुश रहें।”

‘बाजीराव मस्तानी’ की अभिनेत्री टेलीविजन चैनल एबीसी पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक के दूसरे सत्र में एक एफबीआई अधिकारी की भूमिका में हैं।

प्रियंका अपनी आगामी फिल्म ‘बेवॉच’ के जरिए जल्द ही हॉलीवुड में पदार्पण करने वाली हैं। इस फिल्म में वह ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन जैसे प्रख्यात हॉलीवुड अभिनेताओं के साथ दिखाई देंगी।

लोकप्रिय टीवी श्रृंखला ‘बेवॉच’ पर आधारित फिल्म में प्रियंका नकारात्मक भूमिका में हैं। इसमें उनके किरदार का नाम विक्टोरिया लीड्स है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493