प्रियंका ने ड्वेन जॉनसन की बेटी की प्रशंसा की

न्यूयॉर्क, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड के अपने सह अभिनेता ड्वेन जॉनसन की बेटी सिमोन एलेक्जेंडर जॉनसन की प्रशंसा की है। प्रियंका ने उन्हें बेहद आकर्षक कहा है।

प्रियंका ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर सिमोन की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एफबीआई एजेंट के रूप में दिखाई दे रही हैं।

प्रियंका ने हैलोवीन के एक दिन बाद मंगलवार को तस्वीर साझा की और उसके साथ कैप्शन में लिखा, “तुम बेहद आकर्षक दिखती हो सिमोन। द रॉक, तुम्हारी बेटी उस परिधान में मुझसे बेहतर दिखती है। प्यारी! एलेक्स पारिश। हैलोवीन।”

हैलोवीन के मौके पर प्रियंका ने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ का पोस्टर साझाा किया। प्रियंका इसमें विक्टोरिया लीड्स नामक नकारात्मक किरदार में नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493