प्रियंका ने निक से सगाई की : अमेरिकी मीडिया

न्यूयॉर्क, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी मीडिया की माने तो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और पॉप गायक निक जोनस ने दो महीने डेटिंग के बाद आखिरकार सगाई कर ली है।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि दोनों ने 18 जुलाई को प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर लंदन में सगाई की थी।

एक ‘इनसाइडर’ के अनुसार, जोनस ने न्यूयॉर्क शहर के टिफनी स्टोर से सगाई की अंगूठी खरीदी थी।

सूत्र ने पीपुल डॉट कॉम को बताया, “दोनों बहुत खुश हैं।”

जोनस से जुड़े करीबी सूत्र ने कहा कि निक बहुत, बहुत खुश है।

सूत्र ने कहा, “निक के दोस्तों और परिवार ने उन्हें पहले कभी इतना खुश नहीं देखा। वह (निक) सच में प्रियंका को लेकर सीरियस हैं।”

प्रियंका और निक जोनस ने जून में अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था, लेकिन उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर टिप्पणी नहीं की है।

इस बीच बॉलीवुड निर्देशन अली अब्बास जफर ने शुक्रवार को प्रियंका के फिल्म ‘भारत’ से बाहर होने की घोषणा की।

उन्होंने प्रियंका के इस फैसले को बहुत ही खास बताया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493