प्रियंका ने पीपुल्स च्वाइस अवार्ड के लिए ‘क्वांटिको’ टीम को दिया धन्यवाद

लॉस एंजेलिस, 21 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ से मशहूर होने वाली और इस शो के लिए पसंदीदा नाटकीय (ड्रामेटिक) टीवी अभिनेत्री का पीपुल्स च्वाइस अवार्ड जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा ने यह सम्मान इस शो की टीम के सदस्यों को समर्पित किया।

प्रियंका ने इस शो की टीम के साथ ली गई तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, “यह अवार्ड उन असाधारण कलाकारों, सदस्यों, लेखकों और निर्माताओं के बिना मिलना मुमकिन नहीं होता, जिन्होंेने बिना थके हुए साथ मिलकर महीनों तक तकरीबन रोजाना लगातार 15 घंटे काम किया और अब भी खुशनुमा और प्यार का माहौल बनाए हुए हैं।”

यह प्रियंका का दूसरा पीपुल्स च्वाइस अवार्ड है इससे पहले वह इसी शो के लिए 2016 में नई टीवी श्रृंखला श्रेणी में पंसदीदा अभिनेत्री के लिए यह अवार्ड जीत चुकी हैं। ‘क्वांटिको’ में अभिनेत्री एलेक्स पेरिस का किरदार निभा रही हैं।

इस शो से प्रियंका को अमेरिका और दुनियाभर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई।

वह इस साल के अंत तक हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493