प्रियंका ने बधाइयों के लिए आभार जताया

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी पॉप गायक निक जोनस के साथ अपने संबंधों पर आधिकारिक रूप से मुहर लगा चुकी प्रियंका चोपड़ा ने बधाइयों और शुभकामनाओं के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया।

प्रियंका ने शनिवार रात अपनी और जोनस की रोका समारोह की तस्वीरें साझा की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “ऐसा करने का एकमात्र तरीका..परिवार और भगवान के साथ। शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए सभी का धन्यवाद।”

‘रोका’ की रस्म के साथ प्रियंका (36) और निक (25) के रिश्तों को लेकर लगाए जा रहे अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया। रोका समारोह में दोनों ही भारतीय पारंपरिक परिधानों में नजर आए जिसमें परिवार व करीबी मित्र शामिल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493