मुंबई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बतौर निर्माता अपनी पहली मराठी फिल्म ‘व्हेंटिलेटर’ का पोस्टर जारी कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्टर जारी किया।
पर्पल पेबल पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस के साथ फिल्म निर्माण में कदम रखने वाली अभिनेत्री ने इस फिल्म के पोस्टर को प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ साझा किया।
प्रियंका इस फिल्म में मेहमान भूमिका में दिखेंगी। उन्होंने पोस्टर के कैप्शन में लिखा, “मेरी पहली मराठी फिल्म का पोस्टर! ‘व्हेंटिलेटर’ पर्पल पेबल पिक्चर्स को बधाई, गणपति बप्पा मोरया।”
फिल्म के पोस्टर में फन, फैमिली, एंटरटेनमेंट लिखा हुआ है।
‘व्हेंटिलेटर’ में मराठी फिल्म व थिएटर जगत के कई दिग्गज कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन राजेश मापुसकर ने किया है।
dharmpath.com dharmpath