प्रियंका ने सैम स्पीगेल से हाथ मिलाया

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री-गायिका प्रियंका चोपड़ा ने अब अमेरिकी फिल्म निर्माता व संगीतकार सैम स्पीगेल से हाथ मिलाया है।

स्पीगेल ने गुरुवार को ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें वह प्रियंका के साथ एक स्टूडियो में नजर आए। उन्होंने लिखा, “मैं और मेरी साथी प्रियंका चोपड़ा मजेदार नए गाने के लिए कुछ ताजातरीन पंजाबी तड़के लगा रहे हैं।”

प्रियंका पूर्व में पिटबुल व विल.आई.एम. जैसे अमेरिकी संगीतकारों के साथ काम कर चुकी हैं। वह इस समय एक धारावाहिक के लिए लॉस एंजेलिस में हैं।

प्रियंका ने एक ट्वीट में लिखा, “स्टूडियो का दिन। खूब सारा मजा। हमेशा की तरह। संगीत बनाना चमत्कारिक है। यह कभी भी मुझे हैरान किए बिना नहीं रहता।”

प्रियंका ने गायकी की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय एकल गीत ‘इन माय सिटी’ (2012) से की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493