प्रियंका ‘बेवॉच’ के लिए सही विकल्प : ड्वेन जॉनसन

लॉस एंजेलिस, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने अपनी सह-कलाकार और भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की प्रशंसा करते हुए कहा कि आगामी फिल्म ‘बेवॉच’ के लिए वह सही विकल्प थीं।

लॉस एंजेलिस, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने अपनी सह-कलाकार और भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की प्रशंसा करते हुए कहा कि आगामी फिल्म ‘बेवॉच’ के लिए वह सही विकल्प थीं।

जॉनसन ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “आकर्षण और हास्य के साथ वास्तविक द्वेष (दुश्मनी) संतुलन के लिए मुश्किल है। ‘बेवॉच’ के लिए प्रियंका चोपड़ा बिल्कुल सही विकल्प।”

प्रियंका आगामी फिल्म में विक्टोरिया लीड्स नाम की नकारात्मक भूमिका में दिखाई देंगी।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अभिनेत्री अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ में दिखाई दे रही हैं।

उनकी आगामी अमेरिकी फिल्म ‘बेवॉच’ सेठ गोर्डन द्वारा निर्देशित थी। यह इसी नाम के टेलीविजन धारावाहिक पर आधारित है।

फिल्म में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493