प्रियंका-सोफी की दोस्ती से निक बेहद खुश

लॉस एंजेलिस, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक व अभिनेता निक जोनस ने पत्नी व अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, सोफी टर्नर और डेनिलय जोनस की दोस्ती पर कहा कि यह ‘एक सपने की तरह’ है कि तीनों में इतना लगाव है।

‘इंटरटेंमेंट टूनाइट’ के साथ एक साक्षात्कार के दौरान निक ने प्रियंका और अपने भाई जो जोनस की मंगेतर सोफी टर्नर की गहरी दोस्ती के बारे में खुल कर बात की।

निक ने कहा, “यह शानदार अनुभुति है। मतलब, यह एक सपने की तरह है कि जिस तरह हम भाइयों में जुड़ाव है, वैसा ही जुड़ाव हम भाइयों की पत्नियों और मंगेतर के बीच भी है।”

गायक ने यह माना कि जोनस ब्रदर्स बैंड के सुधार में सबको काफी एडजस्टमेंट करना पड़ा, लेकिन भाई केविन की पत्नी डेनियल सहित इन महिलाओं ने हमें समर्थन के साथ बहुत प्यार दिया।

निक ने कहा कि ‘इन असाधारण महिलाओं ने सबकुछ बहुत अच्छे से संभाला और ग्रुप सहित व्यक्तिगत तौर पर भी वे बेस्ट सपोर्ट सिस्टम के तौर पर साथ रहीं।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493