प्रियदर्शन की अगली फिल्म की शूटिंग 19 जुलाई से

चेन्नई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार प्रियदर्शन ने सफल मलयालम फिल्म ‘महेशिन्ते प्रतिकारम’ के तमिल रीमेक के लिए अभिनेता एवं निर्माता उधयनिधि स्टालिन को फिल्म की टीम में शामिल किया है। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। फिल्म की शूटिंग 19 जुलाई से शुरू होगी।

मूनशूट एंटरटेनमेंट ने एक बयान में कहा कि फिल्म की शूटिंग 19 जुलाई से शुरू होगी। मूनशूट फिल्म का निर्माण कर रही है।

फिल्म निर्माताओं के अनुसार, फिल्म की ज्यादातर शूटिंग तमिलनाडु के कुट्रालम और तेन्काशी में होगी।

फिल्म में पार्वती नायर और नमिता प्रमोद मुख्य महिला किरदार निभाएंगी।

सहायक टीम में एमएस भास्कर और समुतिराकणि शामिल हैं।

फिल्म में संगीत के लिए दारबुका शिव को अनुबंधित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493