प्रीतम ने पुरुष सौंदर्य प्रसाधन कंपनी के लिए गीत तैयार किया

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती की कंपनी जेम 8 स्टूडियो ने पुरुषों की सौंदर्य प्रसाधन कंपनी ‘बॉम्बे शेविंग कंपनी’ के लिए ‘बॉम्बे बीअर्ड बीट’ शीर्षक का एक अजीब गीत तैयार किया है।

‘बॉम्बे शेविंग कंपनी’ ने बीअर्ड केयर के अपने नवीनतम उत्पादों के अनावरण के मौके पर जेम 8 स्टूडियो से करार किया है।

‘बॉम्बे शेविंग कंपनी’ के सह संस्थापक रौनक मुनट ने कहा, “आजकल के चलन में दाढ़ी छाई हुई है, लेकिन किसी ने एक आदमी और उसकी दाढ़ी के विशेष रिश्ते को समझने की कोशिश नहीं की है।”

उन्होंने कहा, “दाढ़ी बढ़ाने के लिए बहुत सारा धैर्य और देखभाल की जरूरत होती है, लेकिन अगर यह अच्छे से किया जाए तो आपके व्यक्तित्व में गंभीरता आ जाती है। ‘बॉम्बे बीअर्ड बीट’ ने इस विचार का उत्सव मनाने की कोशिश की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493