प्रीति जिंटा ने लॉस एंजेलिस में प्रेमी संग रचाई शादी!

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने लॉस एंजेलिस में चुपके-चुपके अपने अमेरिकी प्रेमी जीन गुडइनफ से शादी कर ली है। वहीं अभिनेता कबीर बेदी ने प्रीति जिंटा को उनकी शादी की बधाई दी।

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने लॉस एंजेलिस में चुपके-चुपके अपने अमेरिकी प्रेमी जीन गुडइनफ से शादी कर ली है। वहीं अभिनेता कबीर बेदी ने प्रीति जिंटा को उनकी शादी की बधाई दी।

इंटरनेट पर यह खबर है कि ‘कल हो ना हो’ की अभिनेत्री ने सोमवार रात (भारत में मंगलवार) अपने प्रेमी जीन गुडइनफ के साथ शादी रचाई। यह भी खबर है कि प्रीति के करीबी दोस्त, फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट सुरीली गोयल और सुजैन खान भी इस निजी समारोह का हिस्सा बनीं।

सुजैन बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की पत्नी थीं, हाल ही में उनका अलगाव हुआ है। वहीं सुजैन ने इस्टाग्राम पर सुरीली के साथ एक तस्वीर भी साझी की।

हालांकि, शादी की खबर पर प्रीति जिंटा की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

शादी की बधाई देते हुए कबीर ने ट्वीट किया, “मेरी दोस्त प्रीति जिंटा को जीन के साथ शादी की बहुत-बहुत बधाई।”

एक उपयोगकर्ता ने लिखा, “आखिरकार प्रीति जिंटा ने जीन से शादी कर ली।”

शादी की पुष्टि हालांकि अभी नहीं की गई हैं, लगता के शादी के बातें प्रीति का पीछा छोड़ने वाली नहीं है।

पिछले साल, खबर थी कि ‘सोल्जर’ की अभिनेत्री जनवरी में शादी करेंगी और इसके बाद खबर आई कि वेलेंटाइन डे पर, लेकिन प्रीति ने शादी की खबरों को अफवाह बताते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

खैर, अब अभिनेत्री की ओर से अधिकारिक बयान आने का इंतजार है।

इससे पहले प्रीति बॉम्बे डाइंग के उत्तराधिकारी नेस वाडिया के साथ डेटिंग को लेकर सुर्खियों में थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493