प्रीति जिंटा ने शुरू की ‘भैय्याजी सुपरहिट’ की शूटिंग

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने यहां आगामी फिल्म भैय्याजी सुपरहिट’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने यहां आगामी फिल्म भैय्याजी सुपरहिट’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने बुधवार रात फेसबुक पर फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की। तस्वीरों में प्रीति, अमीषा पटेल और सनी देओल संग नजर आ रही हैं।

प्रीति ने लिखा,”‘भैय्याजी सुपरहिट’ के सेट पर। अमीषा पटेल, सनी देओल और नीरज पाठक के साथ। पागलपन..मुबई..शूट..मजेदार।”

‘भैय्याजी सुपरहिट’ की घोषणा पहली बार 2012 में हुई थी, लेकिन कई कारणों से इसमें देरी हो गई।

खबरों की माने तो, फिल्म के लिए नए निर्माता को लिया गया, जिसके बाद शूटिंग सुचारू रूप से चल रही है।

फिल्म ‘राइट या रॉन्ग’ के नीरज पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म में सनी एक गैंगस्टर की भूमिका में बताए जा रहे हैं, जो कलाकार बनना चाहता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493