प्रीमियर लीग : आर्सेनल ने वेस्ट हैम को 4-1 से हराया

लंदन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब आर्सेनल ने प्रीमियर लीग के 34वें दौर के मुकाबले में यहां एमिरेट्स स्टेडियम में वेस्ट हैम को 4-1 से मात दी।

बीबीसी के अनुसार, इस बड़ी जीत के बाद भी आर्सेनल अंकतालिका में 57 अंकों के साथ छठे पायदान पर बनी हुई है जबकि वेस्ट हैम 35 अंकों के साथ 15वें पायदान पर खिसक गई है।

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लकिन कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई। पहले हाफ की समाप्ती के समय ऐसा प्रतीत हुआ कि आर्सेनल को इस मैच से एक अंक ही मिलेगा लेकिन दूसरे हाफ में मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

नाचो मोनरियल ने 51वें मिनट में आर्सेनल के लिए पहला गोल किया लेकिन 64वें मिनट में माकरे अरनॉटोविक ने गोल करके मेहमान टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया।

इसके बाद, मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए आठ मिनट के अंदर ही तीन गोल किए और मैच को 4-1 से अपने नाम किया।

आर्सेनल के लिए एरोन रैमजी (82वें मिनट) और स्ट्राकर एलेक्जेंडर लाकाजेट (85वें एवं 89वें मिनट) ने गोल दागे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493