प्रीमियर लीग : एंडरसन की बदौलत जीता वेस्ट हाम

साउथहैम्पटन, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। फेलिपे एंडरसन के शानदार प्रदर्शन के दम पर वेस्ट हाम युनाइटेड क्लब ने प्रीमियर लीग मैच में साउथहैम्पटन को हराया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वेस्ट हाम ने गुरुवार देर रात खेले गए इस रोमांचक मैच में साउथहैम्पटन को 2-1 से मात दी।

इस जीत के दम पर लीग सूची में वेस्ट हाम क्लब वार्टफोर्ड को पछाड़ते हुए नौवें स्थान पर पहुंच गया है, वहीं साउथहैम्पटन इस सूची में 16वें स्थान पर है।

इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच एक भी गोल नहीं हुआ। इसके बाद, दूसरे हाफ में दोनों टीमों को रोमांचक मैच खेलते हुए देखा गया।

रेडमोंड ने 50वें मिनट में गोल कर साउथहैम्पटन का खाता खोला। इसके तीन मिनट बाद एंडरसन ने इस गोल का जवाब दिया और वेस्ट हाम का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

एंडरसन ने मौका हासिल करते हुए छह मिनट बाद एक और गोल किया और वेस्ट हाम को साउथहैम्पटन के खिलाफ 2-1 की बढ़त दे दी। इसके बाद अपने अच्छे डिफेंस से कोई और गोल होने दिए बगैर वेस्ट हाम ने अंत में 2-1 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493