प्रीमियर लीग : एवर्टन ने कार्डिफ सिटी को 3-0 से पराजित किया

कार्डिफ, 27 फरवरी (आईएएनएस)। जिल्फी सिगडसन के दो गोलों की बदौलत एवर्टन ने मंगलवार रात यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 28वें दौर के मुकाबले में कार्डिफ सिटी को 3-0 से करारी शिकस्त दी।

इस जीत के बाद एवर्टन की टीम 36 अंकों के साथ तालिका में नौवें पायदान पर पहुंच गई है जबकि कार्डिफ 25 अंकों के साथ 17वें स्थान पर स्थित है।

बीबीसी के अनुसार, एवर्टन की पिछले चार मैचों में यह पहली जीत है। मेहमान टीम के लिए इस मैच में सिगडसन और डोमिनिक कैल्वर्ट-लेविन ने गोल किया।

मैच का पहला गोल सिगडसन ने पहला हाफ समाप्त होने से पहले 41वें मिनट में दागा।

दूसरे हाफ में मेहमान टीम ने दो गोल किए। 66वें मिनट में एवर्टन ने काउंटर अटैक किया और सिगडसन ने गोल करते हुए अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

इसके बाद, कार्डिफ ने एक गोल करने के लिए अपने अटैक को तेज कर दिया। इंजुरी टाइम में मेजबान टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

कैल्वर्ट-लेविन ने 93वें मिनट में गोल करते हुए कार्डिफ की वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493