प्रीमियर लीग : केन ने तोड़ा रिकॉर्ड, टोटेनहन की जीत

लंदन, 14 जनवरी (आईएएनएस)। हैरी केन के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के कारण टोटेनहम हॉटस्पर ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेले गए मैच में एवर्टन को 4-0 से मात दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वेम्ब्ले स्टेडियम में शनिवार रात को खेले गए इस मैच में केन ने दो गोल किए और इसके साथ ही वह टोटेनहम के लिए इस लीग में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

टोटेनहम ने मैच की अच्छी शुरुआत की। 26वें मिनट में सोन ह्यूंग मिन की ओर से दागे गए गोल के दम पर उसने अपना खाता खोला। इस बढ़त को उसने पहले हाफ की समाप्ति तक बनाए रखा।

इसके बाद, 47वें और 59वें मिनट में केन की ओर से किए गए दो गोल के साथ उसने एवर्टन के खिलाफ 3-0 की बढ़त हासिल की। क्रिस्टियन एरिक्सन ने 81वें मिनट में गोल कर टोटेनहम को 4-0 से जीत दिलाई।

इस मैच में दो गोल दागकर केन ने प्रीमियर लीग में टोटेनहम के लिए 98 गोल दागे हैं और उन्होंने इस क्रम में क्लब के बेहतरीन खिलाड़ी रहे टेडी शेरिंघम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। केन ने इतने गोल 135 मैचों में किए हैं, जबकि शेरिंघम ने 237 मैचों में 97 गोल दागे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493