प्रीमियर लीग : चेल्सी ने नए सीजन की विजयी शुरुआत की

हडर्सफील्ड (इंग्लैंड), 12 अगस्त (आईएएनएस)। चेल्सी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के नए सीजन की सकारात्मक शुरुआत करते हुए शनिवार को यहां हडर्सफील्ड को 3-0 से करारी शिकस्त दी।

बीबीसी के अनुसार, इटली के मौरिजियो सारी की चेल्सी के मुख्य कोच के रूप में यह पहली आधिकारिक जीत है। हडर्सफील्ड के खिलाफ हुए मैच में दुनिया के सबसे महंगे गोलकीपर केपा अरीर्जाब्लागा ने भी चेल्सी के लिए अपना पहला मेच खेला।

मेहमान टीम ने मैच की शुरुआत से ही हडर्सफील्ड पर दबाव बनाए रखा। फ्रांस के साथ 2018 फीफा विश्व कप का खिताब जीतने वाले मिडफील्डर एंगोलो कांते ने अपने स्वाभाव के विपरीत एक अटैकिंग मिडफील्डर की भूमिका निभाई और 34वें मिनट में चेल्सी को 1-0 से आगे कर दिया।

पहला हाफ समाप्त होने से पहले चेल्सी को पेनाल्टी मिली जिसे गोल में बदलकर मिडफील्डर जॉर्जिनो (45वें मिनट) ने मेहमान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

चेल्सी ने दूसरे हाफ में भी हडर्सफील्ड को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। 80वें मिनट में चेल्सी ने अटैक किया और स्टार फारवर्ड हैजार्ड से मिले पास को गोल में बदलकर प्रेडो ने 3-0 से अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493