प्रीमियर लीग : चेल्सी ने लिवरपूल को 1-0 से मात दी

लंदन, 7 मई (आईएएनएस)। चेल्सी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में रविवार को यहां स्टैमफोर्ड ब्रिज पर लिवरपूल को 1-0 से मात देकर चैम्पियंस लीग के लिए क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

बीबीसी के अनुसार, इस जीत के बाद तालिका में 69 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर बरकरार चेल्सी और चौथे स्थान पर मौजूद टोटेनहम हॉटस्पर के बीच के दो अंकों का अंतर रह गया है।

चेल्सी ने अपने प्रशंसकों के सामने मैच की धीमी शुरुआत की लेकिन समय बीतने के साथ ही मेजबान टीम ने मैच पर पकड़ बनाना शुरू कर दिया।

मैच के 32वें मिनट में स्ट्राइकर ओलिवर जिरूड ने हेडर से गोल करके चेल्सी को 1-0 की अहम बढ़त दिलाई।

दूसरे हाफ में भी मेजबान टीम की डिफेंस ने लिवरपूल के फारवर्ड खिलाड़ियों को खुलकर खेलने नहीं दिया। इस सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मोहम्मद सलाह इस मैच में गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए और लिवरपूल को हार 1-0 से हार झेलनी पड़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493