प्रीमियर लीग : जीत के साथ लीग सूची में शीर्ष पर बरकरार चेल्सी

लंदन, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रीमियर लीग के 17वें दौर में शनिवार देर रात खेले गए मुकाबले में चेल्सी ने क्रिस्टल पैलेस को 1-0 से मात दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन के सेलहर्स्ट पार्क में खेले गए इस मुकाबले में चेल्सी के लिए डिएगो कोस्टा ने एकमात्र गोल किया।

मुकाबले के पहले हाफ की समाप्ति से दो मिनट पहले 43वें मिनट में डिएगो ने गोल दागा और चेल्सी की जीत सुनिश्चित की। दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच एक भी गोल नहीं हुआ और इस कारण यह जीत चेल्सी के नाम रही।

लीग सूची में चेल्सी 43 अंकों के साथ शीर्ष पर है। क्लब ने अब दूसरे स्थान पर काबिज लीवरपूल (34 अंक) से नौं अंकों की दूरी बना ली है।

चेल्सी के कोच एंटोनियो कोंटे ने कहा, “खेल शानदार था। मेरे खिलाड़ियों को बधाई। मैं उनसे काफी खुश हूं और वे इस जीत के हकदार हैं। हम खेल में और सुधार कर सकते हैं। विभिन्न पहलुओं से खेल में सुधार हो सकता है।”

एंटोनियो ने कहा कि जिस स्तर पर टीम पहुंची है, वह उससे बेहद खुश हैं। हालांकि, यह जानना भी जरूरी है कि उनके पास इस सत्र में केवल 17 मुकाबले में और इस कारण लीग सूची पर नहीं बल्कि विपक्षी टीमों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493