लंदन, 10 मई (आईएएनएस)। हैरी काने की ओर से दूसरे हाफ की शुरुआत में किए गए गोल के दम पर टोटेनहम हॉटस्पर ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में न्यूकासल युनाइटेड को 1-0 से मात दी।
इस जीत के साथ ही टोटेनहम ने 2018-2019 सीजन के लिए चैम्पियंस लीग में जगह बना ली है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात को वेम्ब्ले स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों के बीच पहले हाफ में एक भी गोल नहीं हुआ।
इसके बाद, दूसरे हाफ में हैरी ने सोन हेयूंग मिन की ओर से मिले पास को 50वें मिनट गोल कर टोटेनहम का खाता खोला।
इस बढ़त को बरकरार रखते हुए अंत में टोटेनहम ने न्यूकासल को 1-0 से ही मात दी।
dharmpath.com dharmpath