हडर्सफील्ड (इंग्लैंड), 30 सितम्बर (आईएएनएस)। टोटेनहम हॉटस्पर क्लब ने हडर्सफील्ड क्लब को इंग्लिश प्रीमियर लीग में शनिवार को खेले गए मैच में करारी मात दी।
बीबीसी के अनुसार, किर्कलीस स्टेडियम में खेले गए लीग के सातवें दौर के मैच में टोटेनहम ने हडर्सफील्ड को 4-0 से हराया।
मैच की शुरुआत से ही टोटेनहम क्लब ने अपना दबदबा बनाए रखा था। नौवें मिनट में हैरी काने ने गोल कर क्लब का खाता खोला। इसके बाद बेन डेविस ने 16वें मिनट में गोल कर क्लब को 2-0 से बढ़त दिलाई।
हैरी ने एक बार फिर आगे बढ़ते हुए 23वें मिनट में शानदार तरीके से फुटबाल को हडर्सफील्ड क्लब के नेट पर पहुंचा दी और इस गोल के दम पर टोटेनहम ने 3-0 से बढ़त लेकर मजबूती हासिल कर ली।
दूसरे हाफ में भी हडर्सफील्ड को टोटेनहम के खिलाफ गोल हासिल करने के लिए संघर्ष करते देखा जा रहा था, लेकिन वह ऐसा कर पाने में असफल रहा।
मैच के तय समय की समाप्ति तक टोटेनहम ने 3-0 से बढ़त बरकरार रखी थी। इस बीच इंजुरी टाइम में मोउसा सिसोको (91वें मिनट) ने डेविस से मिले पास को शानदार रूप से गोल में तब्दील करते हुए टोटेनहम को हडर्सफील्ड के खिलाफ 4-0 से जीत दिला दी।
dharmpath.com dharmpath