प्रीमियर लीग : टोटेनहम हॉटस्पर ने रोमांचक मुकाबले में फुल्हम को हराया

लंदन, 21 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 23वें दौर के एक रोमांचक मैच में रविवार रात यहां टोटेनहम हॉटस्पर ने फुल्हम को 2-1 से मात दी।

क्रेवन कॉटेज स्टेडियम में मिली इस जीत के बाद तालिका में तीसरे पायदान पर मौजूद टोटेनहम के 51 अंक हो गए हैं। दूसरी ओर फुल्हम 14 अंकों के साथ 19वें स्थान पर काबिज है और उस पर रेलिगेशन का खतरा मंडरा रहा है।

फुल्हम के लिए हालांकि, मैच की शुरुआत दमदार रही। मेजबान टीम ने घरेलू माहौल का लाभ उठाते हुए पहले मिनट से ही आक्रामक फुटबाल खेली।

मैच के 17वें मिनट में टोटेनहम के खिलाड़ी फर्नाडो लोरंटे के ओन गोल की बदौलत फुल्हम ने 1-0 की बढ़त बना ली जो पहले हाफ की समाप्ति तक जारी रही।

टोटेनहम ने दूसरे हाफ में अधिक समय तक गेंद पर नियंत्रण रखा। मेहमान टीम के लिए बराबरी का गोल 51वें मिनट में युवा खिलाड़ी डेली एली ने गोल दागा।

इसके बाद, टोटेनहम ने मेजबान टीम के गोल पर लगातार हमले किए। इंजुरी टाइम (93वें मिनट) में मिडफील्डर हैरी विंक्स ने गोल करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493