प्रीमियर लीग : बर्नले को हराकर 13वें पायदान पर पहुंची न्यूकासल

न्यूकासल, 27 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूकासल युनाइटेड की टीम मंगलवार रात यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 28वें दौर के मैच में बर्नले को 2-0 से मात देकर तालिका में 13वें पायदान पर पहुंच गई।

बीबीसी के अनुसार, इस मैच में हार झेलने के बाद बर्नले तालिका में 15वें स्थान पर खिसक गई। न्यूकासल के कुल 31 अंक हैं जबकि बर्नले के 30 अंक हैं।

सेंट जेम्स पार्क स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला लेकिन बर्नले की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई।

मेजबान टीम ने मैच के पहले हाफ में दोनों गोल किए।

फेबियन स्कार ने 24वें मिनट में 30 गज की दूरी से धमाकेदार गोल करते हुए न्यूकासल को बढ़त दिला दी।

एक गोल की बढ़त बनाने के बाद मेजबान टीम अपने आक्रमण में और तेजी लाई। 38वें मिनट में युवा खलाड़ी सीन लौंगस्टाफ ने 18 गज के बॉक्स के अदंर से गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया।

ईपीएल में क्लब के लिए लौंगस्टाफ का यह पहला गोल है।

दूसरे हाफ में बर्नले ने बेहतरीन खेल दिखाया। मेहमान टीम ने कई अटैक किए लेकिन वह गोल करने में सफल नहीं हो पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493