प्रीमियर लीग : बोर्नेमाउथ ने ब्राइटन को दी मात

बोर्नेमाउथ, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। बोर्नेमाउथ ने इंग्लिश प्रीमियर लीग के पांचवें दौर में खेले गए मैच में ब्राइटन पर जीत हासिल की है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, विटालिटी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बोर्नेमाउथ ने ब्राइटन को 2-1 से मात दी।

पहले हाफ में दोनों ही टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं दागा गया। इस कारण पहला हाफ गोलरहित रहा। इसके बाद दूसरे हाफ की शुरुआत में ही सोली मार्च (55वें मिनट) ने पास्कल ग्रोस से मिले पास को सफल रूप से बोर्नेमाउथ के नेट पर पहुंचाकर ब्राइटन का खाता खोला।

इस मैच में ब्राइटन की ओर से किया गया यह एकमात्र गोल था। इसके बाद, 67वें मिनट में एंड्रयू सुरमान ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

जर्मेन डेफोए ने 73वें मिनट में बोर्नेमाउथ के लिए दूसरा गोल कर टीम को ब्राइटन पर 2-1 से जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493