फाल्मर (इंग्लैंड), 20 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब ब्राइटन एंड होव अल्बिअन ने रविवार को बड़ा उलटफेर करते हुए मैनचेस्टर युनाइटेड को 3-2 से शिकस्त दी।
बीबीसी के अनुसार, नए सीजन के अपने पहले मुकाबले में लेस्टर सिटी को मात देने वाली युनाइटेड ने विपक्षी टीम के घरेलू मैदान पर हुए दूसरे मैच में खराब शुरुआत की और 27 मिनटों के अंदर ही 0-2 से पिछे हो गई।
ब्राइटन के लिए पहला गेल 25वें मिनट में ग्लेन मरे ने किया। इसके दो मिनट बाद ही शेन डफी ने शानदार गोल करते हुए मेजबान टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
पहला हाफ समाप्त होने से पहले 34वें मिनट में स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू ने हेडर से गोल करके युनाइटेड के वापसी की उम्मीदें जगाई लेकिन मेजबान टीम को 44वें मिनट में पेनाल्टी मिली जिसे गोल में बदलकर पास्कल ग्रॉब ने अपनी टीम को 3-1 से आगे कर दिया।
दूसरे हाफ में युनाइटेड ने बेहतर खेल दिखाया लेकिन वह ब्राइटन के डिफेंस को भेदने में कामयाब नहीं हो पाए। अंतिम क्षणों में युनाइटेड को पेनाल्टी मिली जिसे गोल में बदलकर कप्तान पॉल पोग्बा (95वें मिनट) ने हार के अंतर को कम किया।
dharmpath.com dharmpath