मैनचेस्टर, 6 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर सिटी और मिडल्सबारो के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इंजुरी टाइम में मार्टन डे रून की ओर से किए गए गौल की बदौलत सिटी की जीत की सभी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए मिडल्सबारो ने शनिवार को एतिहाद स्टेडियम में खेला गया मुकाबला बराबरी पर रोका।
मुकाबले के पहले हाफ की समाप्ति से दो मिनट पहले सर्गियो अगुएरो (43वें मिनट) की ओर से किए गए गोल ने सिटी क्लब को 1-0 से बढ़त दिलाई थी।
दूसरे हाफ में सिटी की टीम ने इस बढ़त को बनाए रखा और लगभग अपनी जीत पक्की करने के लिए तत्पर थी, लेकिन 91वें मिनट में इंजुरी टाइम में मार्टन की ओर से किए गए गोल से मिडल्सबारो ने इस मैच को बराबरी पर रोक दिया।
इस मुकाबले के ड्रॉ होने के कारण और शनिवार को एक अन्य मुकाबले में चेल्सी के जीतने के कारण सिटी को लीग तालिका में दूसरे स्थान पर आना पड़ा। वह चेल्सी से एक अंक पीछे 24 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath