प्रीमियर लीग : मैनचेस्टर युनाइटेड ने वाटफोर्ड को 4-2 से हराया

लंदन, 29 नवंबर (आईएएनएस)। एश्ले यंग की ओर से किए गए दो गोल की मदद से मैनचेस्टर युनाइटेड ने वाटफोर्ड को 4-2 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के साथ युनाइटेड अब लीग सूची में शीर्ष पर काबिज मैनचेस्टर सिटी से केवल पांच अंक दूर रहकर दूसरे स्थान पर है।

यंग ने 19वें मिनट में पहला गोल किया, जिसके दम पर युनाइटेड ने अपना खाता खोला। इसके बाद यंग ने 25वें मिनट में एक और गोल कर क्लब को 2-0 की बढ़त दी।

एंथोनी मार्शियल ने 32वें मिनट में गोल कर वाटफोर्ड के खिलाफ युनाइटेड का स्कोर 3-0 कर दिया।

दूसरे हाफ में ट्रॉय डीने ने 77वें मिनट में वाटफोर्ड के लिए पहला गोल किया। 84वें मिनट में अब्दुलाय डोउकोउरे की ओर से किए गए गोल के साथ स्कोर 2-3 हो गया।

इससे पहले कि वाटफोर्ड अपनी कोशिश जारी रखते हुए इस मैच को ड्रॉ कर पाता, लिगार्ड ने 86वें मिनट में गोल कर युनाइटेड को 4-2 से जीत दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493