प्रीमियर लीग : मैनचेस्टर युनाइटेड ने रोमांचक मुकाबले में लिवरपूल को मात दी

मैनचेस्टर, 11 मार्च (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड ने प्रीमियर लीग के 30वें दौर के एक रोमांचक मुकाबले में लिवरपूल को 2-1 से पराजित किया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के बाद युनाइटेड 65 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे पायदान पर बरकरार है। लिवरपूल तीसरे पायादन पर है और उसके 60 अंक हैं।

ओल्ड ट्रैफर्ड में शनिवार को खेले गए मैच का पहला गोल मेजबान टीम के नाम रहा। युनाइटेड के फारवर्ड मार्कस रैशफर्ड ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 14वें और 24वें मिनट में गोल दागकर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई।

दूसरे हाफ में लिवरपूल ने वापसी की कोशिशें तेज कर दीं और मेजबान टीम में दबाव बनाना शुरू कर दिया। मेहमान टीम को इसका लाभ मैच के 66वें मिनट में हुआ। युनाइटेड के डिफेंडर एरिक बैली से खुद उनकी ही टीम के गोलपोस्ट में गेंद चली गई और लिरवपूल की मैच में वापसी करा दी।

इसके बाद लिवरपूल की अग्रिमपंक्ति ने मेजबान टीम पर आक्रमणों की बौछार कर दी। मैच के अंतिम क्षणों में मेहमान टीम गोल करने बेहद करीब पहुंची लेकिन वह लीग की अपनी चौथी हार टालने में कामयाब नहीं हो पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493