प्रीमियर लीग : मैनचेस्टर युनाइटेड ने बर्नले से खेला रोमांचक ड्रॉ

मैनचेस्टर, 30 जनवरी (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड ने मंगलवार देर रात यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 24वें दौर के मैच में बर्नले के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेला।

बीबीसी के अनुसार, युनाइटेड के लिए मैच का अंतिम गोल दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में डिफेंडर विक्टर लिंडेलोफ ने किया।

इस जीत के बाद युनाइटेड तालिका में 45 अंकों के साथ छठे पायदान पर काबिज है। इस ड्रॉ के साथ ही अंतरिम कोच ओले गुनार सोलशाएर का विजय अभियान भी समाप्त हो गया। उनके मार्गदर्शन में युनाइटेड ने लगातार आठ मैचों में जीत दर्ज की थी।

ओल्ड ट्रैफर्ड पर खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मेजबान टीम ने अधिक समय तक गेंद पर नियंत्रण रखा लेकिन वे पहले हाफ में बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो पाई। बर्नले के डिफेंस ने पहले हाफ में बेहतरीन खेल दिखाया और दूसरे हाफ में मेहमान टीम के फारवर्ड खिलाड़ियों नें भी अपना योगदान दिया।

मैच के 51वें मिनट में मेहमान टीम ने अटैक किया और स्ट्राइकर एश्ले बार्न्‍स ने गोल करते हुए उसे 1-0 की अप्रत्याशित बढ़त दिला दी।

एक गोल से पिछड़ने के बाद भी युनाइटेड ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा। मेजबान टीम ने विपक्षी टीम के 18 गज के बॉक्स के पास भी अधिक बाल पोजेशन रखा लेकिन वे बर्नले की डिफेंस को भेदने में कामयाब नहीं हो पाए।

मैच के 81वें मिनट में क्रिस वुड ने हेडर के जरिए गोल करते हुए बर्नले को 2-0 से आगे कर दिया।

इसके छह मिनट बाद ही युनाइटेड के फारवर्ड खिलाड़ी जेसे लिंगार्ड को बर्नले के खिलाड़ी ने अपने बॉक्स में गिरा दिया और मेजबान टीम को पेनाल्टी मिली। फ्रेंच मिडफील्डर पॉल पोग्बा ने पेनाल्टी को गोल में बदलने में गलती नहीं की।

युनाइटेड की टीम यहीं नहीं रुकी और इंजुरी टाइम (92वें मिनट) में गोल करने में कामयाब रही। मेजबान टीम के लिए बराबरी का गोल लिंडेलोफ ने हेडर के जरिए किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493