प्रीमियर लीग : मैनचेस्टर सिटी ने फुल्हम को 3-0 से मात दी

मैनचेस्टर, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के पांचवें दौर के मुकाबले में शनिवार को यहां फुल्हम को 3-0 से करारी शकस्त दी।

बीबीसी के अनुसार, सिटी की इस सीजन यह चौथी जीत है और वह 13 अंकों के साथ तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। मौजूदा चैम्पियन को लीग के तीसरे मैच में वुल्वस के खिलाफ ड्रॉ से ही संतोष करना पड़ा था।

फुल्हम के खिलाफ सिटी ने तेज शुरुआत की और दूसरे मिनट में ही जर्मनी के फारवर्ड लेरॉय साने ने गोल करते हुए मेजबान टीम को बढ़त दिला दी।

सिटी ने अपनी लय बरकरार रखी। 21वें मिनट में मिडफील्डर डेविड सिल्वा ने अपना जलवा दिखाया और मेहमान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

दूसरे हाफ में भी सिटी की शुरुआत शानदार रही और 47वें मिनट में फारवर्ड खिलाड़ी रहीम स्टर्लिग ने अपनी तेजी का उपयोग करते हुए तीसरा गोल किया।

इसके बाद, फुल्हम ने कोशिश की लेकिन वह सिटी के मजबूत डिफेंस को भेद नहीं पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493