प्रीमियर लीग : मैनचेस्टर सिटी ने आर्सेनल को 3-0 से रौंदा

मैनचेस्टर, 2 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी ने प्रीमियर के 28वें दौर के मुकाबले में गुरुवार को आर्सेनल को 3-0 से करारी शिकस्त दी।

बीबीसी के अनुसार, इस जीत के साथ ही अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज मैनचेस्टर सिटी और अंकतालिका में दूसरे पायदान पर मौजूद मैनचेस्टर युनाइटेड के बीच 16 अंकों अंतर हो गया है।

एतिहाद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शुरू से ही सिटी का दबदबा देखने को मिला। मेजबान टीम के लिए पहला गोल बर्नाडरे सिल्वा ने 15वें मिनट में किया।

सिटी के मिडफील्डर डाविड सिल्वा ने मैच के 28वें मिनट में गोल दाग कर सिटी की बढ़त को दोगुना कर दिया। पहले हाफ में सिटी के गोल करने का सिलसिला यहीं नहीं रुका और पांच मिनट बाद फारवर्ड लेरॉय साने ने गोल करके मेजबान टीम को 3-0 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में आर्सेनल वापसी करने की कोशिश की लेकिन वह सिटी के डिफेंस को भेदने में कामयाब नहीं हो पाए।

मैनचेस्टर सिटी को प्रीमियर लीग का खिताब सुनिश्चित करने के लिए अब केवल पांच मैच और जीतने हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493